भाकृअनुप - केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान

ISO 9001 : 2008 प्रमाणित संस्थान

an image

कृषि ज्ञान प्रबन्धन इकाई (ए.के.एम.यू.) कृषि अनुसंधान सूचना पद्धति प्रकोष्ठ (एरिस सेल) की स्थापना 1995-96 में संस्थान में कम्प्यूटर तंत्र सुधार हेतु की गई। स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (एल.ए.एन.), आप्टीकल फाइबर और सी.ए.टी.ज. केबल स्थापना एरिस सेल में केन्द्रीय सर्विस इकाई के तहत् की गई। समय के साथ एरिस सेल ने सी.टी. आधारित संरचना आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने में बहुत बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की। एरिस प्रकोष्ठ के प्रयासों के कारण आज संस्थान में लगभग 180 नोड पर 150 कम्प्यूटर पर इंटरनेट संविधाएँ उपलब्ध है। एरिस प्रकोष्ठ टीसीपीआईपी प्रोटोकोल प्रयोग द्वारा इंटर नेटवर्किंग सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। हमारे दो सर्वर 5.5 केन्टरीस प्रयोग द्वारा वेब मेल और अन्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। भारत सरकार द्वारा नेशनल नाॅलेज नेटवर्क परियोजना के नोडल के रूप में चुना गया है। संस्थान में इसे और लोकल एरिया नेटवर्क बढ़ाने हेतु उच्च गति लोडेड लाइन स्थापित की जा रही है। संस्थान की कृषि गतिविधियों की जानकारी हेतु 2011 में परिषद् ने एरिस प्रकोष्ठ का नाम कृषि ज्ञान प्रबन्ध इकाई (एकेएमयू) किया। एकेएमयू सभी कृषि उपभोक्ताओं को आई.सी.टी. चालित तकनीक और सूचना आधारित पद्धति द्वारा शीघ्र और सस्ती सूचना एवम् जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। एकेएमयू वर्तमान में सूचना पद्धति प्रयोग जानकारी प्रप्ति के बढते रुझान को मद्देनजर रखकर वेब द्वारा एटिक तकनीको, के प्रयोग द्वारा जानकारी प्राप्त करने के बढ़ते रूझान नीतियों और अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन/जानकारी दे रहा है।
कृषि ज्ञान प्रबन्ध इकाई (एकेएमयू) की प्रमुख गतिविधियाँ :

  • एन.के.एन. कनेक्टीविटी द्वारा ईमेल, और इंटरनेट सुविधा प्रदान करना।
  • वेब साइट का विकास और अद्यतन करना (www.cazri.res.in)
  • लोकल एरिया नेटवर्क प्रबन्धन
  • संस्थान हेतु विकासीय गतिविधियाँ
  • विभिन्न एच/डब्ल्यू और एस/डब्ल्यू उत्पादों को खरीदना, लगाना आदि।
  • अखिल भारतीय कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की आॅनलाईन परीक्षा परियोजना संचालित करना।
  • काजरी सभागार, आॅडिटोरियम और निदेशक संभागार में आॅडियो/विडियों प्रस्तुतीकरण का प्रबन्धन
  • शोधआधारित सोफ्टवेयर विकास
  • बायो मेट्रिक उपस्थिति का प्रबन्धन

समाचार / घोषणाएँ