भाकृअनुप - केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान

ISO 9001 : 2008 प्रमाणित संस्थान

7 जनवरी 2000 को कृषि तकनीक सूचना केन्द्र (एटीक) को निम्नलिखित उद्देश्यों से प्रारम्भ किया गया।

मुख्य उद्देश्य

  • संस्थान निरीक्षण/भ्रमण पर आने वाले किसानों और अन्य हितधारी समूहों को एक स्थान पर काजरी उत्पादों, सेवाओं एवं तकनीक का प्रदर्शन, तकनीक परामर्श, उत्पाद यथा बीज, पौधो की पौध, छोटे यन्त्र, मूल्य संवर्धित उत्पाद आदि का प्रदर्शन, किसानों से सीधे संवाद द्वारा संस्थान की सुविधाओं का सीधा मूल्यांकन। संस्थान की तकनीक के उपभोक्ताओं से सीधा संवाद का माध्यम विकसित करना।

उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाएँ/सुविधाएँ

संस्थान के उत्पाद यथा बीज, पौधे, उद्यानिकी, वानिकी पौधे, फूल वाले पौधे, कीट नाशक, खाद, पशु खाद्यय, मूल्य संवर्द्धित उत्पाद, फल वाले पौधे, दूध और फसल उत्पादों से छोटे संयत्त्रो आदि का विक्रय करना ये सभी उत्पाद उपभोक्ताओं को काजरी में उचित मूल्य पर दिये जा रहे है।

परामर्श सेवाएँ

देश के विभिन्न भागों से आने वाले किसान, कृषि उद्यमी, प्रसारकत्र्ता, गैर सरकारी संगठन, विद्यार्थी समूह एवं गैर सरकारी क्षेत्र के विभिन्न संगठन रोजाना संस्थान भ्रमण तकनीक अवकोलन हेतु आते है। उनकी आवश्यकता के अनुसार उन्हें तकनीकी परामर्श प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष 10 से 12 हजार किसान/दर्शक समूहों में एवं व्यक्तिशः एटिक अवलोकन हेतु आते है।

प्रदर्शन

संस्थान द्वारा विकसित तकनीक यथा उन्नत किस्म, जैव कीटनाशक, जैव उर्वरक, पशु खाद्य बट्टिका मूल्य संवर्द्धित उत्पाद आदि का आकर्षक बोर्ड और जीवंतनमूनों द्वारा एटिक में प्रदर्शन किया जाता है। कार्यालय समय (सुबह 10 से सायं 5 बजे) में एटिक प्रदर्शनी अवकोलन हेतु आगन्तुकों का स्वागत करता है।

किसानों हेतु प्रकाशन

प्रकाशनः बहुत सारी पात्रिकाऍ (लीफलेट्स) और फोल्डर आदि जो अत्यन्त सरल हिन्दी व स्थानीय भाषा में संस्थान द्वारा तैयार किये गये है किसानों के ज्ञानअर्जन व कृषि की नवीन तकनीक से रूबरू होने हेतु एटिक में प्रदर्शित किये गये हैं। ये लीफलेट्स हिन्दी में विभिन्न सन्दर्भो यथा - रबी और खरीफ फसलों, फलो की उन्नत खेती, जैविक खेती, पशु प्रबन्धन के उन्नत तरीके, कृषि-उद्यमिता आदि पर बनाये गये है। ये सभी किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराये जाते है।

 

काजरी तकनीक पर चलचित्र प्रदर्शन

काजरी तकनीक पर आधारित चलचित्र को किसानो को दिखाने/प्रदर्शन हेतु एटिक में एल.सी.डी. सुविधायुक्त, दृश्य व श्रव्य सुविधायुक्त बड़ा कक्ष है। काजरी आने वाले आगन्तुकों को ये चलचित्र दिखाना एक नियमित प्रक्रिया है।

प्रशिक्षण सहित काजरी तकनीक जानने हेतु काजरी भ्रमण आयोजित करना

संस्थान देखने एवम् जानकारी हेतु बड़ी संख्या में किसान आते है। एटिक आने वाले किसानों हेतु प्रशिक्षण सहित तकनीक जानकारी हेतु काजरी का भ्रमण करवाया जाता है। साथ ही जिस विषय में उनकी जानने की रूचि है उस विषय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवायी जाती है। आगन्तुको को विभिन्न शोध इकाईयों और फार्म यथा केन्द्रीय पौधशाला, एग्रोस्ट्रोलाॅउजी, उद्यानिकी, पशु उत्पादन, संयन्त्र और सौर ऊर्जा यार्ड, संरक्षित कृषि, जैविक खेती, एकीकृत कृषि पद्धति, मरूस्थल वनस्पति उद्यान और कृषि विज्ञान केन्द्र का अवलोकन कराया व जानकारी दी जाती है। रूचि के अनुसार कृषकों को विभिन्न गतिविधियों मशरूम उत्पादन, पशु खाद्यय इकाई, मूल्य संवर्द्धन प्रयोगशाला आदि की जानकारी भी दी जाती है।

किसानों की शंकाओं का दूरभाष एवं पत्राचार द्वारा समाधान

एटिक में बड़ी संख्या में किसान फसल, पशुधन आदि से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पत्र एवं दूरभाष से सम्पर्क करते है। किसानों की शंकाओं का नियमित रूप से पत्र या दूरभाष द्वारा समाधान किया जाता है।

मृदा व जल परीक्षण सुविधाएँ

सामान्य दर पर किसानों को एटिक में मृदा एवं जल परीक्षण की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती है किसानों को व्यक्तिशः अथवा डाक द्वारा शीघ्र रिपोर्ट दी जाती है। पौध-क्लिनिक और रोगनिदान सुविधाः एटिक में पौध रोग जानने और निदान की सुविधा किसानों को उपलब्ध कराई जाती है। कीट एवं रोग से सम्बन्धित जानकारी और उससे सम्बन्धित वैज्ञानिक के नाम पत्ते आदि की जानकारी तत्काल सलाह हेतु दी जाती है।
काजरीः किसान सहायतार्थ दूरभाष संख्याः 0291-2786812
सम्पर्क सूत्र
डाॅ. प्रतिभा तिवारी
संभागाध्यक्ष एवं एटिक परियोजना प्रबंधक
काजरी, जोधपुर
दूरभाष संख्याः 0291-2786632
ईमेलः ptewari@cazri.res.in

समाचार / घोषणाएँ